ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों में 279 खेल मैदानों में दो लाख से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ राजीव गांधी शहरी तथा ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आगाज शनिवार से होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें कलक्टर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह नौ बजे जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में होगा तथा रविवार सुबह आठ बजे से प्रतियोगिाएं शुरू होंगी। जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि नगर परिषद हनुमानगढ़ के पांच लस्टर बनाए गए हैं। अन्य सभी नगरपालिकाओं को एक कलस्टर के रूप में गठित किया गया है। राजीव गांधी स्टेडियम में पांचों कलस्टर के खिलाड़ी भाग लेंगे। 5 अगस्त को डी कलस्टर में वार्ड संख्या 20 से 27, 29 से 33 व 35 के खिलाड़ी, 6 अगस्त को ई कलस्टर में वार्ड संख्या 28, 34 व 36 से 47 तक के खिलाड़ी, 7 अगस्त को सी कलस्टर में वार्ड संख्या 49 से 60 तक के खिलाड़ी, 8 अगस्त को बी कलस्टर में वार्ड संख्या 11 से 19 व 48 तक के खिलाड़ी, 9 अगस्त को ए कलस्टर में वार्ड संख्या 1 से 10 तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जबकि 10 अगस्त को रिजर्व डे रखा गया है। ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं पांच अगस्त से शुरू होगी जो 10 तक चलेगी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 22 अगस्त तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताए 1 से 6 सितम्बर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितम्बर तक होगी। शहरी क्षेत्र में भी प्रारंभिक प्रतियोगिताएं 5 से 10 अगस्त के बीच होगी। इसी तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिताए 1 से 6 सितम्बर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताए 15 से 18 सितम्बर तक खेली जाएंगी।
