बंधक बनाकर महिला के साथ किया रेप, आरोपी फरार

ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला मुरैना की रहने वाली है, जिसके साथ उसके ही परिचित ने ग्वालियर के मुरार इलाके में दुष्कर्म किया। उसे बंधक बनाकर कमरे में रखा। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। देर रात एफआइआर दर्ज हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित की तलाश चल रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुरैना स्थित सिहोनिया में खड़ियाहार गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की मुलाकात कुछ समय पहले आकाश पाल उर्फ अक्कू पाल से हुई थी। महिला को काम की जरूरत थी।
इसलिए उसे बहाने से आकाश ने बुलाया। आकाश मुरार इलाके में स्थित कमरे पर ले गया। यहां महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया। उसके बाद महिला के साथ ज्यादती की। महिला किसी तरह यहां से भागी। यह घटना दो दिन पहले की है। महिला भागकर घर पहुंची। उसने स्वजनों को पूरी घटना बताई तो उसे लेकर ग्वालियर आए। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने एफआइआर के निर्देश दिए। मुरार थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। रात को ही महिला का मेडिकल करवाया। पुलिस आरोपित की तलाश में जब उसके घर पहुंची, तो वह गायब मिला।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक