3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 2 लोग गंभीर घायल

सीकर। सीकर बेटे की तलाश में महाराष्ट्र गए एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत गई। ड्राइवर को झपकी आने पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों सीकर के सिंहासन गांव के रहने वाले थे। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार सिंहासन गांव का रहने वाला एक युवक प्रेम-प्रसंग के चक्कर में लड़की को लेकर 2 दिन पहले घर से भाग गया था। इस दौरान परिजनों को सूचना मिली की युवक लड़की के साथ महाराष्ट्र में है। इसके बाद लड़के का पिता परिजनों व रिश्तेदारों के साथ बेटे को ढूंढने के लिए महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ। देर शाम को परिजन वसई पहुंचे। इस दौरान कार ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। अहमदाबाद-मुंबई हाइवे पर कार डिवाइडर को पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार को परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।
संगठन के सदस्य जिन्होंने वसई में घायलों की मदद की। हादसे में दो लोग घायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वसई के संस्कृति अस्पताल व ग्लैक्सी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन लोगों को मौत गई। मृतकों की पहचान बनवारी लाल (40) पिता, अशोक कुमार (21), किशन (30) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल कार ड्राइवर गोवर्धन शर्मा व सुभाष कुमार का ग्लैक्सी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोवर्धन शर्मा व सुभाष को सिर में गहरी चोटें लगी हैं।
घटना के बाद वसई के एक संगठन राजस्थान 36 कौम एकता को हादसे की जानकारी दी। संगठन के सदस्य जयेश माली ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी राजस्थान से जुड़े कुछ संगठनों को दी। ग्रुपों में भी घायलों के फोटो शेयर किए गए और पुलिस से भी संपर्क किया गया। घायलों व मृतकों के इलाज के लिए संगठन ने प्राइवेट अस्पताल में फंड दिया। घायलों का अच्छे से इलाज कराया जा रहा है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव सीकर के लिए रवाना कर दिए गए हैं। देर शाम तक शव सिंहासन गांव में पहुंच जाएंगे। मृतक गांव में सफाई- मजदूरी का काम करते थे।
