नवरात्रि पर हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

नवरात्रि का त्यौहार काफी खास होता है। नवरात्रि का त्यौहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस 9 दिनों के त्यौहार में महिलाएं रोजाना सजती है और हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। ऐसे में अब नवरात्रि आने में ज्यादा समय नहीं गया है। अगर आप भी इस नवरात्रि अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि कौन से डिजाइन मेहंदी के बेस्ट हैं।

बैक साइड मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपने हथेली के बैक साइड पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप इस डिजाइन को लगा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। त्यौहार के दिनों में भरी हुई मेहंदी ही अच्छी लगती हैं। इसे आप आसानी से लगे सकते हैं।
अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन
इस नवरात्रि आप चाहे तो अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन भी लगा सकती हैं। यह डिजाइन ऐसी है जिसे लगाने में आपको 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। इस मेहंदी को आप अपने हाथ के आगे और पीछे लगा सकती हैं। (मेहंदी के ये आसान डिजाइंस)
मां की फोटो वाली मेहंदी
नवरात्री स्पेशल मेहंदी में आप चाहे तो देवी मां की प्रतिमा का डिजाइन अपने हाथों पर बना सकती हैं। यह बाकी के मेहंदी से काफी यूनिक होगा और यह देखने में भी खूबसूरत लगते हैं। हालांकि इस खुद से बनाना काफी मुश्किल हैं। इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सहायता लेनी होगी।