जानिए कब है मां जगद्धात्री पूजा ? यह कब, कैसे और क्यों मनाया जाता है

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन जगद्धात्री पूजा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार दुर्गा पूजा की तरह ही मनाया जाता है। इस वर्ष, जगद्धात्री पूजा 21 नवंबर, 2023 को होगी। जगद्धात्री पूजा का पूरे बंगाल में विशेष महत्व है। यह दुर्गा पूजा के ठीक एक महीने बाद मनाया जाता है। बंगाल में मां जगद्धात्री की पूजा विधि-विधान से की जाती है। कार्तिक माह में मनाई जाने वाली इस पूजा में मां जगद्धात्री अपने चार हाथों में कई हथियार रखती हैं। जगह-जगह शेर पर सवार माता रानी की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं पंडालों की शोभा बढ़ाती हैं। मां जगद्धात्री मां दुर्गा का ही एक रूप हैं। जगद्धात्री का शाब्दिक अर्थ जगत की माता अथवा जगत की स्वामिनी है।

क्यों मनाते हैं जगद्धात्री पूजा: शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा बुराई का नाश करती हैं और अच्छाई को जागृत करती हैं। इसी कारण से जगद्धात्री पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाई जाती है। यह पूजा चार दिनों तक व्यापक अनुष्ठानों के साथ की जाती है।

कैसी दिखती हैं मां जगद्धात्री: मां जगद्धात्री सिंह की सवारी करती हैं और उनका तेज स्वरूप सूर्य की लालिमा के समान है। माता की तीन आंखें और चार हाथ हैं। माता रानी अपने हाथों में शंख, धनुष, बाण और चक्र धारण करती हैं। जगद्धात्री मां लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

मां जगद्धात्री पूजन मुहूर्त 2023: द्रिक पंचांग के अनुसार, नवमी सिथि 21 नवंबर को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 नवंबर को सुबह 01 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी।

पूजन के बन रहे चौघड़िया मुहूर्त:

लाभ – उन्नति: 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
अमृत – सर्वोत्तम: 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
शुभ – उत्तम: 02:45 पी एम से 04:05 पी एम
लाभ – उन्नति: 07:05 पी एम से 08:45 पी एम


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक