युवक ने लड़की को चाकू मारा, हालत गंभीर

 
चेन्नई (आईएएनएस)। चेन्नई के दक्षिणी उपनगर मेदावक्कम में बस शेल्टर पर एक युवक ने 16 साल की लड़की को चाकू मार दिया। इस हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी युवक लड़की को जानता था। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वसंत मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
गंभीर रूप से घायल पीड़िता को क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पेरुंबक्कम की रहने वाली लड़की वंडालूर में अपने कॉलेज जाने के लिए मेदावक्कम बस शेल्टर पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी उसकी सहेली का परिचित एक युवक वहां आया और उसे बस स्टैंड के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।
यहां पर उसने लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन, लड़की के जवाब नहीं देने पर गुस्साए युवक ने उसके चेहरे और शरीर पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक