राव महेंद्र ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को बधाई

गुड़गांव। गुड़गांव के वार्ड-13 से भावी पार्षद राव महेंद्र सिंह ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। राव महेंद्र ने सोमवार सुबह अपने समर्थकों के साथ नायब सैनी के निवास का रुख कर लिया और यहां उनका अंग वस्त्र से सम्मान करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने नायब सिंह सैनी को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया।

राव महेंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने राव महेंद्र द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि राव महेंद्र जैसे कर्मठ और समाज की सेवा करने वाले व्यक्ति ही अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर राव महेंद्र सिंह के समर्थक भी मौजूद रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक