मास्को में 17 से 20 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

शिमला (गजेंद्र) : रूस के मास्को में 17 से 20 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के पांच आयु वर्ग के 11 बच्चे भाग लेंगे। देश के कुल पचास प्रतिभागियों में प्रदेश के सबसे कम आयु 10 वर्षीय दो पहलवान इसमें जोहर दिखाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद इन खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

ग्रेपलिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि पहली बार प्रदेश ग्रेपलिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहा हैं। उन्होंने बताया कि दस से बीस के बीच पांच आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल है, जिनमे दो सबसे कम दस वर्ष के बच्चे हैं। हिमाचल से 11 खिलाड़ी और दो कोच मॉस्को जाएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक