नाकाबंदी में मिनी ट्रक में पैर-मुंह बंधे मिली गाय, तस्कर गाड़ी छोड़ भागे

अलवर। अलवर के मुंडावर में गोरक्षा दल के सदस्यों ने रात को गायों से भरा मिनी ट्रक का पीछा किया तो तस्कर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। एक बार फायर भी किया। लेकिन गोरक्षकों ने कांटेदार जाल फेंककर उनके ट्रक का टायर पंक्चर कर दिया। इसके बाद बदमाशों को भागना पड़ा। ट्रक में 15 गोवंश मिला। जिनके पैर व मुंह बंधे हुए थे। दो गोवंश मृत मिले। बाकी के भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। यह मामला मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे के आसपास का है। सम्पत राम पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी मुंडावर ने मामला दर्ज कराया कि वह गोरक्षा दल सदस्य हेमंत,राजेंद्र सहित अन्य 10-12 साथियों के साथ मिलकर गोरक्षा का काम करते हैं। दल के दो सदस्य रात करीब 3.30 बजे श्योपुर भेड़न्टा खड़े हुए थे।
तब लाल रंग की एक केंटरा (मिनी ट्रक) जिसका नंबर डीएल वन एसएल 2289 मुंडावर की तरफ आ रही थी। इसकी सूचना अन्य साथियों को दी। सब एकत्रित हो गए। इसके बाद केंटरा का पीछा किया। ततारपुर से आगे पेहल की तरफ जाते समय केंटरा का एक टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद केंटरा में सवार बदमाश गाड़ी को रोककर फरार हो गए। उनके पास हथियार थे। वे हथियार लहराते और फायर करते हुए निकले। पुलिस के आने पर केंटरा को खोला तो उसमें 15 गाेवंश मिला। जिनमें से कई के पैर व मुंह बंधे हुए थे। अंदर दो गाय मर चुकी थी अन्य 13 गायों को चोटे आई थी। जिनको पुलिस के सहयोग से चिरूनी गोशाला में पहुंचाया गया। मुंडावर में गत करीब एक साल से गोरक्षा दल सक्रिय है। गोरक्षक दल में संपत गुर्जर, हेमंत खटीक,अनिल, गौरव पंडित,राजू,संजय,सन्नी, मुरारी,राजेन्द्र,अजय गुर्जर, देशराज जलेसिंह बोकण शामिल थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक