खेलो इंडिया जूनियर महिला हॉकी लीग दिल्ली में शुरू

नई दिल्ली: खेलो इंडिया जूनियर महिला हॉकी लीग के तीसरे संस्करण का रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुभारंभ किया गया। इस समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता और 1972 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अशोक ध्यानचंद, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। आज (13 अगस्त) से शुरू हुए और 22 अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट में पूरे भारत की कुल 13 टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। दूसरा चरण भी क्रमशः 24 अगस्त से 2 सितंबर तक निर्धारित है।
अशोक ध्यानचंद ने कहा, “खेलो इंडिया महिला टूर्नामेंट की सोच बहुत अच्छी है और हम तीसरे संस्करण में हैं। हॉकी देश का गौरव है और यह टूर्नामेंट हर जगह हमें बड़े मुकाम तक पहुंचने में मदद कर रहा है। यह हमारे युवा एथलीटों, विशेषकर सब जूनियर और जूनियर लड़कियों के लिए शानदार मंच है। यहां के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश के लिए खेलने के लिए चुने जाएंगे और इससे बेहतर कदम कुछ और नहीं हो सकता।”
खेलो इंडिया महिला लीग का मुख्य उद्देश्य न केवल घरेलू प्रतिस्पर्धा संरचना और प्रतिभा की पहचान को मजबूत करना है, बल्कि एथलीट को प्रतिस्पर्धा करने और करियर के रूप में खेल में अपना पैर जमाने के लिए सशक्त बनाना भी है। युवा मामले और खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने खेलो इंडिया योजना के तहत 2021-22 और 2022-23 में प्रतियोगिता के दो संस्करण आयोजित किए थे। महिला लीग में 250 से अधिक प्रतियोगिताएं देखी गईं, जिसमें विभिन्न आयु समूहों में 23,000 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलो इंडिया महिला लीग 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 50 से अधिक शहरों में आयोजित की गईं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक