मंडरायल की घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

करौली। करौली मंडरायल मार्ग स्थित मंडरायल की घाटी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मंडरायल थानाध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि मंडरायल की घाटी में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर गिरने की सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस जाब्ते ने ट्रैक्टर चालक प्रकाश गुर्जर पुत्र मुरली गुर्जर निवासी श्यामपुर 35 वर्षीय को खाली ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर गंभीर रूप से घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से करौली जिला सामान्य अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही प्रकाश की मौत हो गई। मृतक प्रकाश गुर्जर करीब 1 साल से मंडरायल में आइसर ट्रैक्टर की एजेंसी में काम कर रहा था। वह 1 दिन पहले नया ट्रैक्टर लेने हिंडौन सिटी गया था। वह वहां से नया ट्रैक्टर लेकर आ रहा था, लेकिन रात होने के कारण वह रात में अपने गांव श्यामपुर में रुक गया। सुबह मंडरायल नया ट्रैक्टर लेकर ईसर एजेंसी आ रहा था। लेकिन मंडरायल की घाटी में ट्रैक्टर नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। मृतक प्रकाश का 9 साल का लड़का है। परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक