ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये राशि वाले होते परफेक्ट कपल

ज्योतिष शास्त्र : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं। वहीं राशि के आधार पर व्यक्ति के बारे में कई बातें बताई गई हैं। राशि के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। राशि के स्वामी ग्रह का असर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर साफ नजर आता है। बता दें कि ग्रहों के बीच शत्रुता और मित्रता का भाव भी होता है।

इसलिए राशियों के जातकों के बीच आपस में बनने और न बनने की स्थिति बनती है। वहीं बात अगर शादी की हो, जो राशियों के मुताबिक भी कम्‍पैटिबिलिटी जांच लेना अच्‍छा होता है। तो आइए जानते हैं कि किन राशि के बीच बेहतर कम्पैटिबिलिटी होती है

जानिए किन राशियों में होती है बेस्ट कम्‍पैटिबिलिटी

मेष राशि

बता दें कि मेष राशि वालों के लिए मिथुन और तुला राशि के लोगों के साथ अच्छी जमती है। मेष राशि वाले जातकों की इन दोनों राशियों के साथ कंपैटिबिलिटी बहुत अच्छी होती है।

वृषभ राशि

इस राशि वाले जातकों की मकर और वृश्चिक राशि के लोगों के साथ बेहतर कंपैटिबिलिटी होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की वृष, तुला और सिंह राशि के जातकों के साथ बढ़िया तालमेल बैठता है। ऐसे में यह लोग अच्छे लाइफ पार्टनर भी साबित होते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के साथ बढ़िया कंपैटिबिलिटी रहती है।

सिंह राशि

इस राशि के जातको के लिए धनु राशि के लोग बेस्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं। इसके अलावा इनकी कर्क, मेष, वृश्चिक और मीन राशि भी अच्छी जमती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की मकर और वृषभ राशि के जातकों के साथ बढ़िया तालमेल बैठता है।

तुला राशि

वहीं तुला राशि के लोगों की कुंभ राशि के साथ बढ़िया कंपैटिबिलिटी रहती है। इस राशि की मेष, कन्या, मिथुन और मकर राशि वालों के साथ भी अच्छा तालमेल रहता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों की वृष, धनु, कर्क और मीन राशि के जातकों से अच्छी बनती है। यह लोग अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की मेष और सिंह राशि के लोगों से अच्छी कंपैटिबिलिटी होती है। वहीं यह लोग अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि के लोग अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होते हैं। इसके अलावा इनकी वृष, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों से भी इनकी अच्‍छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की वृषभ और सिंह राशि के जातकों के साथ अच्छी बॉन्डिंग रहती है।

मीन राशि

वहीं मीन राशि के जातकों की मेष, वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों के साथ बेहतर कंपैटिबिलिटी बनती है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक