आज शशि थरूर और आदित्य ठाकरे का रांची दौरा

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस के नेता सह सांसद डॉ. शशि थरूर और शिवसेना युवा प्रमुख, पूर्व मंत्री विधायक आदित्य ठाकरे आज (17 नवंबर) रांची दौरे पर आ रहे हैं यहां पहुंचने के बाद राजधानी के होटल बीएनआर चाणक्या में वे झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी की एक अहम बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

सांसद डॉ. शशि थरूर शाम करीब 4:30 बजे और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शाम 5 बजे राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे जहां उनका आदिवासी संस्कृति नृत्य से भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे होटल बीएनआर चाणक्य रांची पहुंचेंगे जहां शाम 5:30 बजे छाऊ नृत्य से उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा. इस कार्यकम में सुवीर सारण भी मौजूद रहेंगे.