आखिर क्यों कुछ महिलाओं को होता है औरों से ज्यादा पीरियड पेन? जानिए वजह और बचाव का तरीका

पीरियड पेन बिल्कुल सच है और ये कई महिलाओं की जिंदगी की खौफनाक हकीकत बन जाता है। पीरियड पेन से परेशान होकर ऑफिस या स्कूल-कॉलेज से छुट्टी तक लेनी पड़ती है। जी हां, यह इतना ही खतरनाक होता है और कुछ महिलाओं के लिए तो हालात इतने बुरे होते हैं कि वो ठीक से उठ भी नहीं पाती हैं। क्या कभी आपने सोचने की कोशिश की है कि कुछ महिलाओं के लिए यह जरूरत से ज्यादा दुखदाई क्यों हो जाता है?
मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान 3 से 5 दिनों तक इतना दर्द होता है कि दुनिया का हर सुख कम पड़ जाता है। अगर पीरियड पेन के दौरान कुछ समस्या होती है, तो मेडिकल और लाइफस्टाइल इशूज इसको लेकर जिम्मेदार हो सकते हैं।
मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि आपके पीरियड्स क्यों इतने दर्द भरे हैं।
अंजली जी का कहना है कि उनके पास जितने मरीज आते हैं उनमें से अधिकतर इस बारे में बात करते हैं कि आखिर उनके पीरियड्स बाकियों के मुकाबले ज्यादा दर्द भरे क्यों होते हैं।
आखिर क्यों कुछ महिलाओं को ज्यादा होता है पीरियड पेन?
अंजली के मुताबिक, प्रोस्टाग्लैंडिंस (Prostaglandins) हार्मोन्स की तरह होते हैं जो शरीर के पेन सेंसेशन्स या दर्द की जड़ से जुड़े होते हैं।
आपके शरीर में PGE One, PGE Two, PGE Three हो सकता है। शरीर में अगर पीजीई टू ज्यादा है, तो वो इन्फ्लेमेशन यानी जलन, सूजन और दर्द बढ़ाएगा। अगर बाकी दोनों हैं, तो वो एंटी-इन्फ्लेमेटरी होते हैं जो इन समस्याओं को कम करते हैं।
अगर आप अपनी डाइट में मीट या नॉन-वेज ज्यादा खाती हैं या फिर एनिमल फूड जैसे डेयरी आदि ज्यादा लेती हैं, तो आप अपने शरीर में पीजीई टू का प्रोडक्शन बढ़ा लेती हैं जिसकी वजह से दर्द ज्यादा होता है।
ऐसा ही असर तब होता है जब आप प्रोसेस्ड फूड्स या जरूरी से ज्यादा नमक और शक्कर वाले फूड्स लेती हैं। अंजली के मुताबिक, जब उन्होंने अपने मरीजों से दो महीने के लिए नॉन वेज, डेयरी, प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा तला-भुना खाना और अल्कोहल को कम करने को कहा, तो उनका दर्द भी काफी हद तक कम हो गया। उनके शरीर में पीजीई 2 कम हुआ और पीजीई 1 और पीजीई 3 का प्रोडक्शन बढ़ा।
किन चीजों को डाइट में शामिल करने से कम होगी पीरियड पेन की समस्या?
अंजली के मुताबिक, आप अपनी डाइट में सप्लीमेंट्स ले सकती हैं जिससे शरीर को फायदा हो। आपको अपनी डाइट में ओमेगा थ्री ट्रांस फैट्स बढ़ाने हैं। आप गामा लाइलोडिक (Gamma एसिड को भी सप्लीमेंट के तौर पर ले सकती हैं। हालांकि, डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अन्य कारण जिनकी वजह से बढ़ता है पीरियड पेन…
एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis), एडेनोमायोसिस (Adenomyosis), फाइब्रॉइड (Fibroids) या पीसीओएस के कारण होने वाला दर्द भी बहुत ज्यादा परेशान कर सकता है। कुछ महिलाओं को यूट्रस की हेल्थ कंडीशन डिस्मेनोरिया (dysmenorrhoea) परेशान करती है।
कई बार पीरियड पेन उम्र के कारण भी बढ़ जाता है। जितना लंबा ओव्यूलेशन साइकिल होगा, उतना ही लंबा पीरियड पेन होगा। कई बार मेनोपॉज से पहले भी महिलाओं को ज्यादा पेन होने लगता है।
इसी के साथ, या तो आप बहुत एक्सरसाइज करती हैं या फिर बिल्कुल ही एक्सरसाइज नहीं करतीं, तब भी पीरियड पेन बढ़ सकता है। फिजिकल एक्टिविटी जरूरी होती है जिससे आपका पेन रिड्यूस हो जाए।
पीरियड पेन बढ़ने का एक कारण आपका वजन भी हो सकता है। अगर वजन बहुत ज्यादा है, तो यूट्रस से संबंधित अन्य बीमारियां भी आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे समय में आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी फिटनेस पर ध्यान दें।
किसी सिस्ट या फिर टिशू की वजह से भी पीरियड्स के दौरान ज्यादा पेन हो सकता है। ऐसे में सोनोग्राफी से आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
पीरियड पेन बढ़ने का एक कारण एसटीडी भी हो सकता है। बिना प्रोटेक्शन के सेक्शुअल इंटरकोर्स बनाने से कई बार वेजाइनल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आपने किसी बीमारी की दवा ली है या फिर लगातार कोई मेडिकेशन चल रही है, तो उसके कारण भी पीरियड पेन की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, ऐसा सिर्फ तब होगा जब आप मेडिकेशन पर होंगी। उसके बाद यह दर्द अपने आप नॉर्मल होता जाएगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक