शिमला सहित कई जगहों में हुई वर्षा, 29 को फिर करवट बदलेगा मौसम

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हुई वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से तापमान में गिरावट आने से लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। पिछले 4 दिनों से मौसम साफ रहा लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से मौसम खराब हो गया है। सोमवार को राजधानी शिमला में 1, सोलन में 3, कुफरी में 0.5, नारकंडा में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है जिसके चलते सोमवार को राज्य का अधिकतम तापमान ऊना में 30.4 डिग्री रहा है, जबकि राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान केलांग में -0.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को हुई वर्षा और ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात के कारण रात्रि में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावनाएं है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। सोमवार शाम को राजधानी शिमला व आसपास के भागों में झमाझम बारिश हुई, जबकि ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 24 अक्तूबर को भी प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार हैं। 25 से 28 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के उपरांत 29 अक्तूबर को फिर करवट बदलेगा और बारिश-बर्फबारी होने का अंदेशा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 7, सुंदरनगर 11.4, भुंतर 10.3, कल्पा 3.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 12.5, नाहन 15.2, पालमपुर 11.5, सोलन 10.5, मनाली 8.0, कांगड़ा 12, मंडी 11.1, चंबा 10.8, डल्हौजी 10.9, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 0.5, नारकंडा 6.7, रिकांगपिओ 6.8, सेओबाग 9.5, धौलाकुआं 15.3, बरठीं 13.5, पांवटा साहिब 17, सराहन 8 और देहरा गोपीपुर में 15.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक