ओट्स का पानी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में है सहायक

ओट्स सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। ये कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन-ए, बी, प्रोटीन, कैल्शियम खनिजों से भरपूर होता है। वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक कई बीमारियों में ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। अक्सर लोग ओट्स को दूध या पानी में मिलाकर सेवन करते हैं। वहीं, सूखे मेवे मिलाकर भी सेवन किया जाता है। इससे शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, आजकल ओट्स का पानी भी ट्रेंड में है। इसके सेवन से भी कई प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ओट्स पानी का सेवन कर सकते हैं। आइए, ओट्स पानी के फायदे जानते हैं-
शुगर कंट्रोल में रहता है
ओट्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही यह इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मददगार होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना ओट्स पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक
कई शोधों में दावा किया गया है कि ओट्स पानी पीने से गुड कोलेस्ट्रॉल में सुधार होता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। नियमित रूप से ओट्स पानी के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। वहीं, ओट्स पानी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा, इससे बॉडी डिटॉक्स भी होता है।
कैसे बनाएं ओट्स का पानी
इसके लिए रात में सोने से पहले किसी बर्तन में दो गिलास पानी और आधा बाउल ओट्स भिगोकर रख दें। अगली सुबह को ग्राइंडर की मदद से ओट्स पानी को ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक गिलास में ओट्स का पानी, शहद और दालचीनी मिलाकर सेवन करें। अगर खाली पेट सेवन करते हैं, तो ज्यादा फायदा मिलता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक