
रायपुर। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बता दें कि आज सुबह नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।

#WATCH | Raipur: Chhattisgarh Chief Minister-designate Vishnu Deo Sai says, “It will be decided today when the Swearing-in ceremony will take place…” pic.twitter.com/srIM2dA1rc
— ANI (@ANI) December 11, 2023
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।