डाइजेशन रहता है खराब, डाइट में शामिल करें ये 3 सब्जियां

लाइफस्टाइल: स्वस्थ शरीर के लिए डाइजेशन का सही होना जरूरी है। पेट ठीक से साफ न होने या पेट से जुड़ी और परेशानियों की वजह से, स्वास्थ्य में गिरावट आने लगती है। हेल्दी डाइजेशन के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे पेट, स्किन और शरीर के बाकी अंगों पर भी होता है। इसलिए डाइट को हेल्दी रखें। मौसमी फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम वीक है, उन्हें खान-पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही, रात में भारी खाना खाने से बचें।
आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली 3 ऐसी सब्जियों के बारे में जानकारी दे रही हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर, आप कई परेशानियों से निजात पा सकती हैं। अगर आप इन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएंगी, तो मौसमी बीमारियां भी आपसे कोसों दूर रहेंगी। डॉक्टर नीतिका आयुर्वेद में एमडी हैं। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
डाइजेशन सुधारने में मदद करती है लौकी
एक्सपर्ट की मानें तो लौकी की तासीर ठंडी होती है और यह खाने में मीठी होती है। लौकी में लो-सैचुरेटेड फैट्स होते हैं। यह दिल के लिए बहुत अच्छी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, यह बल (ताकत) को बढ़ाती है। यह इंफ्लेमेशन को कम करती है, पित्त दोष को बैलेंस करती है और डाइजेशन में मदद करती है। गर्मियों और मानसून में इसका सेवन अच्छा माना जाता है।
तोरई खाने के फायदे
डाइजेशन के लिए तोरई अच्छी मानी जाती है। इसमें विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक भी होता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है। आयुर्वेद में इसे एंटी-कफ और एंटी-पित्त बताया गया है। यह शरीर को ताकत देती है और डाइजेशन को सुधारती है। स्किन डिजीज और एनीमिया में यह फायदेमंद होती है। पेट साफ करने में भी मदद करती है।
पाचन में सहायक है टिंडा
टिंडे का नाम सुनकर ज्यादातर लोग मुंह बिगाड़ लेते हैं। लेकिन असल में इसे खाना काफी फायदेमंद होता है। यह एंटी-कफ और एंटी-वात होता है। यह हल्का होता है और पचाने में भी आसान होता है। यह इंफ्लेमेशन से होने वाले डिसऑर्डर को कम करता है। इसके अलावा पेट की ऐंठन को दूर कर, डाइजेशन को सुधारता है। शरीर को हाइड्रेट रखने में भी यह सहायक है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक