आरोप-प्रत्यारोप का चल रहा है दौर, वख्त बताएगा किसका रहा जोर

खैरागढ़। आमचुनाव को कुछ ही महीने बाकी हैं ऐसे में चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टी अपनी ज़मीन मजबूत करने में जुट गए हैं। दोनों पार्टीयाँ अपने कुनबे को मजबूत करते हुए भरसक प्रयास कर रहे हैं। खासतौर पर युवा मतदाताओं को भाजपाई केंद्र की नीतियों के सहारे रिझाने काम कर रही है। दोनों पार्टीयाँ फिलहाल अपनी अपनी पार्टीयों में प्रवेश करवाने हेतु एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा वाक्या हमें कुछ दिनों पूर्व खैरागढ़ जिला के उड़यपुर देखने को मिला जहाँ पर 30 जुलाई को जिले के उदयपुर मे मोदी जी के मन की बात के साथ उदयपुर क्षेत्र के 125 युवाओं का नव प्रवेश जिला भाजयुमो खैरागढ़ आयस सिंह (बोनी) एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में हुआ था। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के युवाओं ने केंद्र में भाजपा की सरकार की विचारधारा एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेश हित और राष्ट्र हित में काम करने के लिए खैरागढ़ जिला में भाजपा का दामन थामा है। आपको बता दें कि ये वही उदयपुर है जहाँ पर जेजेसी पार्टी के दिवंगत विधायक राजा देवव्रत सिंह का निज आवास है। दिवंगत विधायक के निधन के पश्चात इनके सैकड़ो समर्थकों के द्वारा कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया गया था। जिसके पश्चात इस बेल्ट से कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में बड़ा लाभ मिला था।
जेजेसी पार्टी से कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर युंका जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी ने इस पूरे मामले को आड़े हाथों लेते हुए उक्त मामले को फर्जी भाजपाई प्रवेश करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उदयपुर में कोई भी युवा कांग्रेसी या कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश नहीं किया है , जो किये हैं वो पूर्व से भाजपाई थे। युंका जिला अध्यक्ष के द्वारा बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना बयान जारी किया गया था। जिसके चलते आज देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के खैरागढ़ जिला अध्यक्ष आयस सिंह (बोनी) ने भी मीडिया को विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि युकांजिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी गलत बयान बाजी कर रहे हैं। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपनी नाकामी छुपाने इस युवाओं के द्वारा भाजपा प्रवेश को गलत ठहरा है रहे हैं जो उनकी तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान उदयपुर क्षेत्र के आधा दर्जन गांव कोटरा, उदयपुर, पद्मावतीपुर्, बोरई, सुराडबरी, ओड़िया, आमाघाट कादा के नये युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। खैरागढ़ विधानसभा में विक्रांत सिंह जी की लोकप्रियता,व्यवहार और उनके कार्यशैली के चलते जिले के युवा लगातार भाजपा से प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम में कुछ कांग्रेसियों का भी प्रवेश हुआ है , अभी तो ये शुरुवात है आने वाले समय में और भी युवाओं का भाजपा प्रवेश होना है। युंकाध्यक्ष जी को खुद इसकी जानकारी नहीं होने के चलते अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। एक कहावत में सही कहा गया है की जो जैसा होता है उसे सारी सृष्टि वैसी ही नजर आती है यदि युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने वाकई 17000 सदस्य बनाये हैं तो उनका भौतिक सत्यापन करा कर देख ले उनके पक्ष में 1700 सदस्य भी नहीं निकलेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक