हर घर तिरंगा अभियान के तहत करैरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

शिवपुरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशन में पुलिस थाना करैरा द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, राजस्व अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा पुलिस थाना करेरा से निकाली गई, इसमें राष्ट्रीय गीत की धुन के साथ आगे आगे डीजे चल रहा था, पीछे अधिकारी कर्मचारियों तिरंगा हाथों में लहराते हुए यात्रा में शामिल थे। तिरंगा यात्रा में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान भी शामिल हुए।
यात्रा में एसडीएम अजय शर्मा, तहसीलदार कल्पना शर्मा, नायब तहसीलदार ओ पी तिवारी, नायब तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस, नगर निरीक्षक करेरा सुरेश शर्मा, उप निरीक्षक सतीश जयंत, आइटीबीपी के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, मीडियाकर्मी नगर के मुख्य मार्ग से विकासखंड कार्यालय, पुलिस सहायता केंद्र, पुराना बस स्टैंड होते हुए शहीद मंगल पांडे स्मारक तक पहुंची। यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया गया। नागरिकों ने माल्यार्पण कर सैनिकों का मनोबल भी बढ़ाया। अंत में शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक