स्कूलों के समय में बदलाव, कल से इतने बजे लगेंगे स्कूल

लुधियाना। एक बड़ी खबर स्कूलों के समय को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब भर के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। कल से राज्य भर के सभी स्कूल 8.30 बजे लगेंगे। इस बारे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और 2.30 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह सभी अपर प्राइमरी स्कूल सुबह 8.30 बजे खुलेंगे और 2.50 बजे छुट्टी होगी। यह आदेश 31 मार्च तक लागू रहेंगे।
