राज्यपाल मिश्र ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया

जयपुर : राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में किए जा रहे नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने विधानसभा भवन में बनाए गए डिजिटल संग्रहालय और छाया चित्रों के जरिए दर्शाए गए वहां के अतीत और वर्तमान के संपूर्ण परिदृश्य का भी अवलोकन किया।

राज्यपाल श्री मिश्र के लखनऊ स्थित विधानसभा भवन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत किया। श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के इतिहास, वहां से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व और संसदीय परम्पराओं से जुड़े संदर्भों के बारे में बताते हुए राज्यपाल श्री मिश्र को विधानसभा के बारे में प्रकाशित पुस्तक भी भेंट की।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक