सीएम चौहान ने छाता सुधारनेवाली का हाल जानकार तत्काल की सहायता

लटेरी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा के लुंहागी मोहल्ला निवासी दुर्गाबाई वंशकार को एक दुकान पर छाता मरम्मत का कार्य कर रही थी, जिसे मुख्यमंत्री चौहान ने देखते ही तुरंत दुर्गाबाई के पास पहुंचकर उनसे संवाद कर उन्हें गले लगाकर उनका हाल-चाल जाना।
दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने इन्ही अंदाज के कारण लोगों के चहते हैं, का ही लड़की बहनों से सम्बाद तो कभी भांजे और भांजियाँ पर सरकार की योजनाओं का पिटारा खोल देते हैं। ऐसा ही एक नजारा मध्यप्रदेश के विदिशा की सड़कों पर देखने को मिला। छाता मरम्मत का काम करने वाली महिला दुर्गाबाई वंशकार ने अपनी जीविका उपार्जन की समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज को दी। शिवराज ने दुर्गाबाई वंशकार को स्वेच्छानिधि से रोजगार के लिए 50 हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि तत्काल देने की घोषणा करते हुए उन्होने इस संबंध में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छाता मरम्मत कर अजीविका उपार्जन करने वाली दुर्गाबाई वंशकार को पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की थी। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि रविवार छह अगस्त की दोपहर में ही पचास हजार रूपए का चेक संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार गुप्ता तथा तहसीलदार द्वारा दुर्गाबाई पत्नि मुकेश वंशकार निवासी लुंहागीपुरा को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री स्वंय भेंट करने पहुंचने पर व अविलम्ब पचास हजार रूपए की राशि का चेक प्राप्त होने पर दुर्गाबाई वंशकार ने आत्मीय धन्यवाद अभिव्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी को दुआएं दी हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक