नहीं थम रहीं हिंसा की घटनाएं, उपद्रवियों ने 15 घरों को फूंका

मणिपुर। मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में रूक-रूक कर हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार की रात इम्फाल पश्चिम जिले के लैंगोल खेल गांव में भीड़ ने 15 घरों में आग के हवाले कर दिया और जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान एक 45 वर्षीय शख्स की गोली मार दी गई, जिसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों को खदेड़ने के आंसू गैस के गोले दागे। उधर, इम्फाल पूर्वी जिले के चेकोन इलाके से भी हिंसा की खबर है, जहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान को आग के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही पद्रवियों ने तीन घरों में भी आग लगा दी। रविवार की सुबह हालात काबू में हुए लेकिन प्रतिबंध जारी हैं।
इससे पहले शुक्रवार की रात विष्णुपुर में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही कुकी समुदाय के लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया था।बिष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है। कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में पहुंच गए और मैतेई इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी थी। बाद में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने हालात को काबू में किया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक