बालिका गृह की 11 लड़कियों की तबीयत अचानक बिगड़ी, जांच जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर स्थित बालिका गृह में शनिवार की देर रात अचानक 11 लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात बालिकाओं ने पेट में दर्द और उल्टी होने की शिकायत की, जिस पर उन्हें जे पी अस्पताल ले जाया गया।
इन लड़कियों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था जिनसे उनकी तबीयत बिगड़ी। बताया गया है कि इन लड़कियों ने शनिवार की रात को कुछ खाया था, उसके बाद उनके पेट में दर्द हुआ, उल्टियां होने लगी और घबराहट हुई, जिसके चलते इन लड़कियों को जे पी अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। आखिर लड़कियों ने खाया क्या खाया था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इन सभी के उल्टी, पेशाब और पेट के पानी के नमूने लिए गए हैं और उनकी पुलिस जांच कराएगी ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि आखिर इन लड़कियों ने क्या खाया था। 11 लड़कियों में से एक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह बात बाल कल्याण समिति और बाल आयोग तक भी पहुंची है और वह भी अपने स्तर पर जांच कर रहे है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक