कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जारी

बहादुरगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हरियाणा में शुरू हुआ कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान अभी भी लगातार जोर पकड़े हुए हैं। बहादुरगढ़ में कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत राजेंद्र सिंह ने शहर की कई कॉलोनी में जाकर आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बीजेपी की सरकार पर जमकर हमला बोला।

राजेंद्र सिंह जून का कहना है कि प्रदेश में पिछले 10 साल में कोई विकास कार्य नहीं हुए। आम लोग प्रदेश की भाजपा सरकार से बेहद नाराज हैं। सरकार ने परिवार पहचान पत्र की आड़ में लाखों लोगों के राशन कार्ड काट दिए और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन से भी वंचित कर दिया। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश में जब भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो परिवार पहचान पत्र को पूरी तरह से हटाया जाएगा। राजेंद्र सिंह जून का कहना है कि प्रदेश के युवाओं को भी ढंग का रोजगार नहीं मिल रहा।

विधायक पिछले लंबे समय से बहादुरगढ़ हल्के में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दे रहे हैं। आगामी लोकसभा और विधानसभा के मद्देनजर शुरू किया गया कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चुनाव में लोगों की कितनी वोट हासिल करवाने में कामयाब हो पता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इस अभियान के तहत लोगों के बीच बने रहने के कारण कांग्रेस नेताओं का जनाधार बढ़ता हुआ जरूर दिखाई दे रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक