आंक ज्योतिष, 29 अक्टूबर 2023

मूलांक 1: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप खुशी सा अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में माहौल अच्छा रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2: आज आपका दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी नए काम की शुरुआत न करें। आर्थिक हानि हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 3: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिल सकती है। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मूलांक 4: आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरी पेशा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के सामने चुनौतियां आएंगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन किसी बात को लेकर खिन्न हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।
मूलांक 5: आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती है लेकिन जल्द ही उनका अंत हो जाएगा। धन लाभ के योग बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा।
मूलांक 6: आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल काम भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मूलांक 7: आज आपका दिन ठीक ठाक ही कहा जाएगा। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर फैसला लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
मूलांक 8: आज आपका दिन खुशियों की सौगात ला सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 9: मूलांक 9 वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप आपको कार्यों में तालमेल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रयासों में तेजी लाएंगे।अपने लक्ष्यों पर ध्यान रखें। आर्थिक प्रयास अच्छे बने रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक मामले पॉजिटिव रहेंगे। जिम्मेदारी बढ़ सकती है।