बजरंगबली ने अहिरावण का वध कर राम और लक्ष्मण को मुक्त कराया

नागौर: साहित्य कला धर्म संस्कृति सेवा समिति की ओर से रामलीला आयोजन में सोमवार को प्रथम दृश्य कुंभकरण को जगाया गया। उसके बाद मेघनाथ और लक्ष्मण का युद्ध हुआ। मेघनाथ मारे गए, सुलोचना रामा दल में गई और अपने पति का शीश लिया।

उसके बाद अहिरावण ने राम लखन का हरण किया और पाताललोक ले गया और वहां पर मकर ध्वज के साथ बजरंगबली का युद्ध हुआ। उसके बाद मकर ध्वज को बांधकर बजरंगबली पाताल लोक में जाकर अहिरावण का वध कर दिया और राम लक्ष्मण को मुक्त किया और फिर अपने कंधों पर बिठा करके उड़ चले। 24 अक्टूबर को लंका से सीता माता राम दल में पहुंचेंगे। वह अग्नि परीक्षा देगी फिर श्री राम अयोध्या पहुंचेंगे। समिति उपसचिव कुमारी वसुंधरा ने बताया कि लीला में भाग लेने वाले कलाकार विवेक जैन, आकाश तिवारी, रामचंद्र, सुनील कुमार, देव तिवारी, अंबिका सोनी, राशि सोनी, सुनीता प्रजापत, ब्रजमोहन, राजेश मिश्रा, प्रेमलता जैन, कोमल जैन, सोनाली सेन, खुशवीर सेन, पुनीत जैन, जितेंद्र गोयल, भवानी सिंह, उदय सोलंकी, हिमेश भाटी, उर्वशी भाटी, राम सोनी, युक्ति जैन, सोनिया जैन, विनीत तिवारी, दुर्गा व्यास रहे।