रेड नदी के तट पर मना लोक आस्था का महापर्व छठ

सूरजपुर। रविवार की शाम को लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती अपने घर- समाज के लिए खुशहाली की प्रार्थना की। सुदूर गांवों से लेकर जिले तक छठ पर्व की रौनक से हर वर्ग का जीवन रोशन हो रहा है। लोग पूरी श्रद्धा, भक्ति, आस्था और उमंग से पर्व को मनाया। घरों से लेकर घाट तक छठी मईया के सुरीले लोकगीतों गूंजा।रेड नदी के तट पर भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के दौरान जैसे सैलाब उमड़ पड़ा था।

सोमवार की सुबह अर्ध्य देने के बाद चार दिनों के छठ पूजा का समापन होगा।हर साल की भांति इस साल भी रेड नदी के किनारे छठ पर्व पर श्रद्धालुओं व व्रतियों का तांता लगा रहा। व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और रेड नदी के किनारे छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया ।छठ पर्व पर यहां मेले जैसा माहौल बना रहा। इस मौके पर जहाँ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे वहीं नपा द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक तैयारियां की गई थी।व्यवस्था बनाने छठ पूजा समिति के तमाम सदस्य सक्रिय रहे।