Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग से लूट, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी में एक बुजुर्ग के साथ लूटपाट हो गयी। बुजुर्ग मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने पहले बुजुर्ग को धक्का दिया फिर हाथ मोड़कर मोबाइल छीन लिया। इस मामले में आमानाका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित राजकिरन मोती ने FIR में पुलिस को बताया कि वह टाटीबंध में रहता है।

उनके पिताजी रविवार की देर शाम टाटीबंध स्थित अय्यपा मंदिर में दर्शन करने गए हुए थे। वह दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर दो युवक उनके पास पहुंच गए। उन्होंने बुजुर्ग को पहले धक्का दिया। फिर उनका हाथ मोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने उनके पास रखे मोबाईल फोन और कुछ रुपये लूट लिए। जिसके बाद उनके बेटे ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। इस मामले में आमानाका पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक