पत्नी को जिंदा जलाने वाला हैवान पति गिरफ्तार

वाड्रफनगर। प्रेम विवाह के नौ वर्ष बाद पत्नी को जिंदा जला मार डालने के आरोप पर वाड्रफनगर पुलिस ने पति रामप्रसाद अगरिया (33) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पति को पुलिस ने मोरन चौक से उस समय पकड़ा जब वह बस में बैठकर भागने की प्रतीक्षा कर रहा था। आरोपित के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी की गई है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी के ग्राम मदनपुर निवासी रामप्रसाद अगरिया ने गोवर्धनपुर चंदौरा निवासी नेहा सोनहा (28) से नौ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो बेटियां हैं। आरोप है कि दो बेटी जन्म लेने के बाद से पति का व्यवहार पत्नी के प्रति बदल गया था। चरित्र शंका को लेकर अक्सर पति द्वारा पत्नी से मारपीट किया जाने लगा था। मारपीट और विवाद के कारण महिला वापस अपने मायके में आकर रहने लगी थी।

दीपावली के कुछ दिन पहले पति उसे लेने आया था। तब महिला वापस ससुराल गई थी। बीते सोमवार की दोपहर आरोपित पति ने पत्नी के हाथ व पैर बांध दिए थे। अपने पास एक टांगी रखी थी। वह लगातार पत्नी से उसके चरित्र को लेकर सवाल कर धमका रहा था। अचानक उसने पत्नी के मुंह मे कपड़ा भर दिया था ताकि चीखने की आवाज न निकले। फिर उसने पेट्रोल छिड़क माचिस मार दिया था। वाड्रफनगर अस्पताल में मृत्यु पूर्व बयान में उसने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सारी कहानी बताई थी। मेडिकल कालेज अस्पताल में महिला की मौत के बाद आरोपित पति फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित की खोजबीन में लगी थी। आरोपित को मोरन चौक पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। वह भागने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहा था। आरोपित के विरुद्ध धारा 302 के तहत प्राथमिकी की है। आरोपित को पकड़ने में प्रधान आरक्षक संजीव कुमार सिंह, आरक्षक बजरंग सिंह व अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक