रैंप पर उतरे सारा-आदित्य राय कपूर

देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों इंडिया कॉउचर वीक 2023 चल रहा है। इस इवेंट में रोजाना कोई न कोई फिल्मी सितारा रैम्प वॉक करते दिख रहा है। सोमवार (31 जुलाई) रात एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस सारा अली खान ने रैम्प वॉक किया। जवां दिलों की धड़कन मानी जाने वाली यह जोड़ी फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए शोस्टॉपर बनी। दोनों फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए शोस्टॉपर बने। इवेंट से सारा और आदित्य की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमे दोनों एक- दूसरे का हाथ थामे हुए रैंप पर चलते हुए दिखाई दिए। वीडियो में सारा और आदित्य एथनिक लुक में काफी शानदार लग रहे हैं। दोनों ने पीच और सिल्वर आउटफिट में ट्विनिंग की है। इवेंट के लिए सारा ने पीच और सिल्वर लंहगा के साथ मैचिंग ब्लाउज और केप पहना था। जबकि आदित्य शेरवानी और पैंट में नजर आए। उन्होंने इसे काफी अच्छे से कैरी किया था। सोशल मीडिया पर सारा और आदित्य की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं’। दूसरे ने लिखा, ‘क्या खूबसूरत जोड़ी है’। तीसरे ने लिखा, ‘हे भगवान यह जोड़ी बहुत हॉट है’। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग अनन्या पांडे को याद करने लगे। उनका कहना है कि वह एक बार आदित्य और अनन्या को रैंप पर देखना चाहते हैं। आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल मार्च 2024 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आदित्य, सारा के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी नजर आएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक