हिमाचल में 4 हैलीपोर्ट निर्माण को लेकर डी.पी.आर. तैयार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हैलीपोर्ट निर्माण करने की कवायद तेज हो गई है। इसके दृष्टिगत प्रदेश में 4 हैलीपोर्ट के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) तैयार हो गई है। जिला चम्बा के सुल्तानपुर के अलावा जिला कांगड़ा के रक्कड़ व पालमपुर और जिला हमीरपुर के जसकोट में हैलीपोर्ट के लिए डी.पी.आर. प्रदेश सरकार को मिल गई है। अब आगामी दिनों में शेष औपचारिकताओं को पूरा कर इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रक्कड़ हैलीपोर्ट की स्थापना के लिए एफ.सी.ए. स्वीकृति भी मिल गई है, जबकि जसकोट, मनाली, जिस्पा, सिस्सू, रंगरिक, पांगी और होली सहित 6 हैलीपोर्ट के एफ.सी.ए. मामले पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से सभी जिला मुख्यालयों और जनजातीय क्षेत्रों में हैलीपोर्ट का निर्माण किया जाना है और 16 हैलीपोर्ट निर्मित करने की योजना प्रदेश सरकार ने बनाई है। बताते हैं कि पहले चरण में 9 हैलीपोर्ट निर्मित किए जाने हैं और ये हैलीपोर्ट जसकोट, जिला कांगड़ा के रक्कड़ और पालमपुर, सुल्तानपुर, जिला कुल्लू के मनाली, जिला लाहौल-स्पीति के जिस्पा, सिस्सू और रंगरिक तथा जिला किन्नौर के शारबो में विकसित किए जाएंगे।
ये हैलीपोर्ट जिला चम्बा के पांगी और होली, जिला बिलासपुर के औहर, जिला सिरमौर के धारकियारी, जिला शिमला के चांशल पास, जिला ऊना के जनकौर हार और जिला सोलन के गनालग में निर्मित किए जाएंगे। शिमला में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हैलीपोर्ट निर्माण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों के आवागमन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हवाई सेवा की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य में हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए चरणबद्ध तरीके से जिला मुख्यालयों और जनजातीय क्षेत्रों में हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई सेवा राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और पर्यटकों के लिए सुविधाओं में सुधार पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी किया जा रहा है। बैठक के दौरान एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए यहां जल्द नई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी और राज्य सरकार पर्यटकों की यात्राओं को अधिक मनोरंजक, सुलभ एवं अविस्मरणीय बनाने के लिए क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए 3000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक