मस्तिष्क एवं शरीर को पुष्ट बनाने के लिए सूखे मेवे का सेवन है फायदेमंद

सूखे मेवे हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, इनमें फाइबर, पोटेशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंजाइमों के उच्च गुण होते हैं | ये पचाने में आसान होते है | इसी के साथ यह आपके रक्त को भी साफ करते हैं |संतृप्त वसा एवं कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और हृदय रोग की आशंका कम हो सकती है अगर इनका प्रतिदिन सेवन किया जाए तो | सूखे मेवे बहुत शक्तिवर्द्धक होते हैं. ये मस्तिष्क एवं शरीर के लिये टॉनिक के समान हैं, जो उन्हें स्वस्थ एवं पुष्ट बनाते हैं | आइये जानते है और किस प्रकार से सूखे मेवे फायदेमंद है |
 अंजीर : सूखी अंजीर भूख को नियंत्रित रखने में सहायक होती है | इसमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है | मोटे लोगों को सूखी अंजीर का सेवन करना चाहिए | यह उनका वज़न कम करने में भी सहायक होती है |
 काजू : काजू को ड्राई फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है | इसमें प्रोटीन (protein) और फाइबर भी उच्च मात्रा में होता है |काजू शरीर को उर्जा देने के साथ कई बिमारियों से हमारी रक्षा करता है |
बादाम : सूखे मेवे के फायदे, बदाम विटामिन से भरपूर होते है, यह दूध पचाने के लिए काफी बेहतर होते हैं | इसका सेवन करने से दिमाग, हृदय, तंत्रिका भावना और हड्डियां भी मजबूत हो जाती है | कैल्शियम की अच्छी मात्रा होने की वजह से बादाम स्त्रियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है |
 किशमिश : इसमें उच्च पौष्टिक गुण होते हैं। इसमें शूगर की पर्याप्त मात्रा होती है, इसलिए इसे खाद्य पदार्थों में सबसे मूल्य माना गया है | किशमिश के सेवन से पेट की कब्ज दूर होती है | ये स्टेमिना बढ़ाने तथा अल्जाइमर जैसे रोग में भी फायदा करती है |
 खजूर : खजूर आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसी के साथ-साथ यह आपके आतों के कामकाज को आरामदायक बनाने में भी मददगार होता है |
 अखरोट : अखरोट में उपस्थित पौष्टिक तत्व इन्सुलिन की मात्रा को संतुलित रखने में सहायक होते हैं | एग्जिमा और अस्थमा के रोगियों के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद होता है |
 पिस्ता : विटामिन और खनिजों की उपस्थिति के कारण पिस्ता ह्रदय रोगों के लिए बहुत लाभकारी है | डाइटिंग कर रहे व्यक्तियों के लिए यह फायदेमंद होता है, क्यूंकि इससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक