बी.एड. चतुर्थ सैमेस्टर का परिणाम

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने पी.जी. कोर्सिज की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से विद्यार्थी परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। अब परिणाम आना शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने एम.एससी. जूलॉजी चतुर्थ सैमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। अब शेष लंबित परिणाम भी जल्द घोषित होंगे। इस बीच विद्यार्थी शेष लंबित सभी परिणाम जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं। पी.जी. के अगली परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और कई विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भी भरने हैं, लेकिन पी.जी. के परिणाम न आने के चलते वे परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि पी.जी. कोॢसज के लंबित परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी.एड. चतुर्थ सैमेस्टर के अलावा इक्डोल के अंतर्गत बी.एड. द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ अब विश्वविद्यालय में एम.एड. की प्रवेश प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी होगी। बी.एड. का परिणाम न आने से यह प्रवेश प्रक्रिया रुकी हुई थी, लेकिन अब जब परिणाम आ गया है तो प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक