पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के खिलाफ वारंट जारी, ईडी ने चिपकाया इश्तेहार

सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। दाहू यादव को 4 समन दे कर पूछताछ के लिए रांची बुलाया लेकिन वह नहीं आए। अब ईडी ने दाहू यादव पर सख्ती कर दी है। दाहू यादव के घर पर शनिवार को इश्तेहार चिपका कर कोर्ट में हाजीर होने को कहा है। अगर दाहू यादव कोर्ट में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी और उनके भाई सुनील यादव के घर कुर्की जब्ती की जायेगी।
दाहू यादव का नाम रूपा तिर्की के मौत के बाद भी चर्चा में आया था।
बता दे की ईडी ने उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके मालवाहक जहाज को जब्त किया था, जिसकी कीमत 30 करोड़ बताई गई थी। आरोप है कि दाहू यादव अवैध तरीके से पत्थर व बालू को अपने मालवाहक जहाज से साहिबगंज से गंगा नदी के रास्ते बिहार और बंगाल भेजा करता था। ईडी ने 8 जुलाई को दाहू यादव के ठिकानों पर रेड किया था रेड के दौरान दाहू यादव अपने घर पर मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक दाहू यादव 13 जुलाई को ही कामाख्या से भागलपुर लौटा था इसके बाद वह अपने सहयोगी बच्चू यादव के साथ रांची पहुंचा था। दाहू यादव का नाम रूपा तिर्की के मौत के बाद भी चर्चा में आया था। रूपा तिर्की की मां ने हत्या से संलिप्तता का आरोप लगाया था। रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में पंकज मिश्रा पर दाखिल चार्जशीट में यह खुलासा किया है कि पंकज मिश्रा अपने प्रभाव के बल पर दाहू यादव, बच्चू यादव आदि के सहयोग से साहिबगंज क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन हुआ परिवहन कराता था।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
