नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर

सुकमा। आज पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के ईनामी नक्सल दम्पत्ति ने आत्मसमर्पण किया। दोनों को प्रोत्साहन राशि दी गई और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली दम्पत्ति सोमे (जगरगुण्डा एलओएस सदस्या, ईनामी एक लाख छग शासन द्वारा) निवासी थाना चिंतागुफा क्षेत्र जिला सुकमा, नंदा (कोंटा एलओएस सदस्य+ एरिया कृषि शाखा सदस्य, ईनामी एक लाख छग शासन द्वारा) निवासी थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा क्षेत्र के द्वारा 17 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स. सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।
