दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे उतरा

नई दिल्ली: दिल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर बुधवार सुबह घटकर खतरे के निशान से नीचे 205.15 मीटर पर आ गया। यहां पुराने रेल पुल पर नदी में पानी का स्तर मंगलवार की रात 10 बजे 205.39 मीटर तक पहुंच गया था। खतरे के निशान 205.33 मीटर पर है। इससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि, बुधवार सुबह आठ बजे जलस्तर घटकर 205.15 मीटर पर आ गया।
पिछले महीने भारी बारिश के कारण यमुना ने अपना 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 208.65 मीटर पर पहुंच गई। पानी उतरने से पहले नदी कई दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर रही थी। इससे राष्‍ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक