पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा हत्या, लूट और डकैती मामलों में आरोपी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच रविवार रात मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा हत्या, लूट, डकैती जैसे मामलों में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा और गोलियां बरामद की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर को देर रात थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत डाढा गोलचक्कर के पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से एक संदिग्ध को पुलिस ने आते देखा। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वो बाइक को मोड़ कर भागने लगा। और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी करवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
मुठभेड़ में बदमाश चंद्रभान, थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उसके कब्जे से एक बाइक, 1 तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी पर हत्या, डकैती, लूट के करीब एक दर्जन मामले गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ में दर्ज हैं। बदमाश की अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक