कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर के दो प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर दलों को दिए टिप्स

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज बिलासपुर सहित सभी चारों ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ शुरू हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर के दो प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर दलों को जरूरी टिप्स दिए।

बता दें कि कलेक्टर अवनीश शरण ने 14 अक्टूबर को सवेरे पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर कुणाल दुदावत से कार्यभार लिया। उन्होंने चुनाव तैयारियों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और दिशानिर्देश भी दिए।