बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या, लगाई फांसी

कोटा। कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने घर में ही सुसाइड कर लिया। महिला बीमारी से परेशान बताई। उसने पति व बच्चे को बाहर भेज दिया। और खुदने कमरे में फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजन उसे नीचे उतार कर हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित किया। घटना रविवार शाम 5 बजे के आसपास की है। शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सुसाइड के मामले में परिजनों ने बातचीत से इनकार कर दिया। बरखा मीणा (40) लक्ष्मी विहार गली नम्बर 1 की रहने वाली थी। पति प्राइवेट जॉब करते है।
भाई प्रकाश ने बताया कि बरखा की शादी को 15 साल हो चुके थे। उसके एक बेटा है। ससुराल व पीहर के बीच एक मकान का फासला है। बरखा के बच्चेदानी की दिक्कत थी। उसके लंबे समय से दवाएं चल रही थी। वो बीमारी से परेशान थी और दवाईयों से तंग थी। रविवार दोपहर 4 बजे करीब बच्चे व उसके पिता को किसी काम से बाहर भेज दिया। और खुद ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। रेलवे कॉलोनी थाना हेड कांस्टेबल अशोक ने बताया कि रविवार शाम की घटना है। परिजनों ने बीमारी के चलते महिला के तनाव होनी की बात बताई है।पीहर व ससुराल पक्ष पास पास ही रहते है। दोनों पक्षों की सहमति से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक