युवती ने घर में बने कुंड में कूदकर दी जान

बीकानेर। बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती ने घर में बने कुंड में कूदकर जान दे दी। आरोप है कि उसके मंगेतर ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था, महिला नहीं गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसी से परेशान होकर उसने कुंड में कूदकर जान दे दी। महिला के पिता ने इस आशय का मामला पांचू थाने में दर्ज कराया है। जांगलू निवासी बिशनाराम मेघवाल एक खेत में रहता है। उसकी बेटी प्रियंका की चार साल पहले गजस्वरूपदेसर निवासी कोजाराम के बेटे हड़मानाराम के साथ सगाई की गई थी। दो महीने पहले मंगेतर हड़मानाराम जांगलू आया। उसने प्रियंका को फोन करके खेत से बाहर बुलाया।
प्रियंका ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मिलने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में प्रियंका नहीं गई। बाद में मंगेतर नाराज हो गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पिछले तीन चार दिन से प्रियंका गुमसुम थी। मृतक के पिता का आरोप है कि शुक्रवार को भी उसे बार बार फोन किया गया। आखिरकार परेशान होकर प्रियंका ने कुंड में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक