BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को अज्ञात अपराधियों में मारी गोली, हालत गंभीर

गुमला: झारखंड में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। ताजा मामला गुमला जिले के पालकोर्ट का है। जहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केशरी को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सुमित के घुटने में लगी। घटना पालकोट थाना क्षेत्र के रोकेडेगा मोड़ के पास की है। घटना के अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में सुमित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल इस बात का बात नहीं चला पाया है कि गोली किसने मारी और क्यों मारी। पुलिस तहकीकात में जुटी है।
सिर कुचलने की भी कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे सुमित के बिलिंगबिया रोड स्थित ईट भट्ठा में दो अपराधी पहुंचे। उस वक्त वहां सुमित के साथ उसका भतीजा उत्सव भी था। दोनों अपराधियों ने उन्हें के हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उन्हें कुछ दूर ले गए। फिर उत्सव को बाइक लेकर आने को कहा। जिसके बाद उन्हीं की बाइक में बिठा करीब 4 किलोमीटर दूर रोकेडेगा मोड़ के पास ले गए। सुमित को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधियों ने पत्थर से उनका सिर कुचलने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने उत्सव के साथ में मारपीट कर फरार हो गए।
वेंटिलेटर पर हैं सुमित
अपराधियों के भागने के बाद उत्सव में तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस ने सुमित केसरी को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें रांची के मेडिका में रेफर कर दिया गया फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हो रही है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
