गर्मी के मौसम में लाभदायक है ये फल

वैसे तो आजकल पूरे सालभर ही लगभग सभी फल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन खास तौर से इन फलों को गर्मी का फल माना जाता है। यहां जानिए गर्मी के मौसम के उन खास फलों के बारे में, जो गर्मी में हमारा ध्यान तो रखते ही हैं साथ ही हमें देते हैं ताजगी और तरावट। यह रसीले फल हमें सेहत और सुंदरता दोनों ही देते हैं। जानिए यहां-
1. तरबूज- इसका गूदा जितना लाल होगा, वह उतना ही मीठा, स्वादिष्ट तथा रसभरा होगा। इसमें 75 प्रति‍शत पानी रहता है। वास्तव में यह ग्रीष्म ऋतु का सबसे मजेदार फल है। यह ग्रीष्म ऋतु में आनंद, मुख तृप्ति तथा स्वास्थ्य प्रदाता फल माना जाता है। तरबूज का हर हिस्सा काम का होता है, इसके छिलके की सब्जी भी बढ़िया बनती है।
2. खरबूजा- यह ग्रीष्म ऋतु का अद्वितीय फल है। यह हर कहीं सहजता से उपलब्ध रहता है एवं सस्ता होने के कारण सभी खरीद सकते हैं। खरबूजा तृप्ति कारक, शीतल, बलवर्धक तथा पित्त, वायु, कब्ज निवारक है। शारीरिक श्रम के बाद यह फल खाने से थकान दूर हो जाती है तथा तृप्ति मिलती है।
3. आम- आम फलों का राजा कहलाता है। स्वाद, स्वास्थ्य एवं बल संवर्धन की दृष्टि से आम सभी फलों में आगे है। विश्व के अनेक देशों में आम की अलग-अलग जाति होती है। फिर भी हिंदुस्तान का प्रसिद्ध फल आम ही है।आम भिन्न-भिन्न जाति के होते हैं। किन्तु सभी आमों के गुण प्रायः एक से ही होते हैं। आम को खाने से पहले 2-3 घंटे पानी में रखने से गर्मी निकल जाती है।
4. रसीली लीची- इस मौसम में आने वाली लीची न केवल गर्मी में तापमान नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि पोषण भी देती है। यह आंखों और त्वचा के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव और झुर्रियों से भी बचाते हैं।
5. अंगूर- गर्मी के मौसम में खास तौर से मिलने वाले काले और हर अंगूर, शीतल और पौष्टि‍क होते हैं। इसमें भ्रपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको तनाव और बढ़ती उम्र से बचाते हैं। प्यास बुझाने में ये मददगार होते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक