युवक ने की बहन की हत्या, वारदात को हमला बताने काट ली खुद की जीभ

रांची: रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 13 वर्षीया ममेरी बहन की हत्या कर दी। उसने इस वारदात को हमला बताने के लिए खुद की जीभ भी काट ली। उसने सभी को बताया कि कुछ लोगों ने हमला कर उसकी ममेरी बहन की हत्या कर दी और उस पर भी हमला किया। लेकिन, जल्द ही उसकी चालाकी की पोल खुल गई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। इसके बाद आरोपी विनोद साहू उर्फ बिनू साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की मां को संदेह है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
विनोद साहू 5 सितंबर को खूंटी जिले के तोरपा में रहने वाली अपनी बुआ के घर पहुंचा। वह उनकी 13 वर्षीया बेटी को अपने साथ मोटरसाइकिल पर लापुंग थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव मालगो ले गया। उसने कहा कि कुछ दिनों बाद वह बहन को वापस पहुंचा देगा। बताया गया कि उसी रात वह अपनी बहन को गांव में एकांत में स्थित अपने एक घर में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी। बेड़ो इलाके के डीएसपी रजत बाखला ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक