सरसों का तेल बनता हैं सेहत से जुड़ी इन 5 परेशानियों का इलाज

भारत के कई घरों में भोजन के लिए सरसों का तेल ही इस्तेमाल में लिया जाता हैं। यह सब्जी और अचार को बेहतरीन स्वाद देने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सरसों का तेल आपकी सेहत बनाने के भी बहुत काम आता हैं। जी हां, सर्दियों के दिनों में किया गया सरसों के तेल का सेवन शरीर की कई परेशानियों को दूर करता हैं और एक सेहतमंद शरीर देता हैं। तो आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
भूख बढ़ाने में मददगार
सरसों के तेल में बनी सब्जी जहां स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, वहीं यह आपकी भूख बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। सालों से इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल बढ़ते बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होता है।
जोडो़ं का दर्द
जिन बुजुर्गों को जोडो़ं में दर्द की शिकायत हो, उन्हें हर रोज सरसों के तेल से अपने घुटनों और बाजुओं की मसाज करवानी चाहिए। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी, साथ ही कड़कती ठंड में उन्हें बेहद राहत महसूस होगी।
दांत की समस्या
दांत में किसी तरह का दर्द होने पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मालिश करें। अगर बिना दर्द के भी हफ्ते में एक बार आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मसाज करते हैं को आपके दांत लंबे समय तक स्ट्रांग और सफेद बने रहते हैं।
अस्थमा पेशेंट
अस्थमा के रोगियों के लिए सरसों का तेल रामबाण इलाज है। सरसों के तेल में मौजूद सेलेनियम अस्थमा रोगियों की छाती में किसी तरह की ब्लॉकेज नहीं होने देता, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
चोट ठीक करने में मददगार
बच्चों को खेल-कूद के दौरान अक्सर चोट लग जाती है। कई बार चोट ठीक होने में समय लगाती है। ऐसे में नहाने से पहले चोट वाले स्थान पर सरसों का तेल लगाएं ताकि पानी से चोट का बचाव रहे। साथ ही चोट को जल्दी ठीक करने के लिए दिन में 1 से 2 बार सरसों का तेल जरुर लगाएं, इससे चोट जल्द ठीक होगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक