
दौसा । जिले की पंचायत समिति रामगढ पचवारा की ग्राम पंचायत अमराबाद में 05 जनवरी 2024 शुक्रवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में रात्री चौपाल का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट भावना शर्मा ने बताया कि रात्री चौपाल में जिला कलक्टर सहित सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगें तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर लाभान्वित किया जायेगा।

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।