टीवी इंडस्ट्री की लैला मजनू के नाम से मशहूर है ये जोड़ियाँ, आज तक लोगों के दिलों पर करती है राज

मुंबई | अब बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही छोटे पर्दे की लोकप्रियता भी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। दर्शकों को अब फिल्मों से ज्यादा डेली सोप पसंद आ रहे हैं। बदलते वक्त के साथ दर्शकों की पसंद भी बदल रही है। ऐसे में शो के निर्माता ऐसे विषयों का चयन करते हैं, जो दर्शकों से सीधे जुड़ सकें। कुछ जोड़ियों को दर्शक भरपूर प्यार भी देते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्क्रीन की उन पसंदीदा जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर राज किया है।
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान
छोटे पर्दे की लोकप्रिय जोड़ी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। आज भी फैंस को उनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद है कि वो सोशल मीडिया पर दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करने की डिमांड करते रहते हैं। कार्तिक और नायरा की जोड़ी ने कई सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया था।
परिधि शर्मा और रजत टोकस
परिधि शर्मा और रजत टोकस की जोड़ी छोटे पर्दे की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी ने वर्षों से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया है। दोनों को शो ‘जोधा अकबर’ से लोकप्रियता मिली। हालांकि, इसके बाद परिधि ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और रजत नागिन जैसे शो में नजर आईं। आज भी फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं।
सनाया ईरानी और बरुन सोबती
इस प्यार को क्या नाम दूं फेम सनाया ईरानी और बरुन सोबती आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। दोनों ने बेस्ट जोड़ी के लिए कई अवॉर्ड भी जीते हैं। हालांकि, अब बरुण ने वेब सीरीज की ओर रुख कर लिया है और एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है।
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे रोमांटिक जोड़ी की लिस्ट में शामिल है। दोनों टीवी शो कितनी मोहब्बत में नजर आए थे और इसी शो से वे दर्शकों के दिलों में बस गए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक