श्वेता महादिक की इन टिप्स से घर पर बनाएं स्टेटमेंट इयररिंग्स

लाइफस्टाइल: आजकल झुमका लुक काफी फेमस हो रहा है। हर कोई आलिया भट्ट के इस सॉन्ग पर इयररिंग्स के ट्रेंडी डिजाइन को ट्राई करता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपको भी स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनना पसंद है तो इसके लिए आप इन्हें घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इस तरीके के इयररिंग्स को बनाने के लिए टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक के बताए गए तरीके को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें बनाने में आपको कुछ ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा। चलिए बनाते हैं इस फेस्टिव सीजन के लिए स्टेटमेंट इररिंग्स।
स्टेटमेंट इयररिंग्स बनाने के लिए सामग्री
फेल्ट शीट-1
फैब्रिक ग्लू-1
कलरफुल सीक्वेंस
पर्ल ड्रोल
सिंथेटिक थ्रेड
स्टेटमेंट इयररिंग्स बनाने का तरीका
इसके लिए पहले आपको फेल्ट शीट लेनी है।
अब इसपर इयररिंग्स (ऑफिस स्टाइल इयररिंग डिजाइन) का डिजाइन क्रिएट करना है।
फिर इनपर ग्लू लगाना है और बीच सेंटर पर लगने वाले मोती पेस्ट करने हैं।
इसके बाद दोबारा ग्लू लगाएं और साइड मोती को पेस्ट करें।
अब एक थ्रेड लें और इसमें छोटे मोती डालें और इसकी माला बनाएं।
फिर आसपास के एरिया में राउड करके पेस्ट कर दें।
इसी तरीके से तीन और डिजाइन को क्रिएट करें।
अब कैंची की मदद से इनकी कटिंग कर लें।
स्टेटमेंट इयररिंग्स को करें कंप्लीट
अब एक थ्रेड लें इसे ऊपर वाले सिरे से जोड़े।
इसके बाद नीचे वाले से इसे जोड़े।
इनमें आपको छोटे-छोटे स्टोन डालने हैं।
फिर इसमें नीचे की तरफ पर्ल (पर्ल इयररिंग्स डिजाइन आइडिया) ड्रॉप को धागे की मदद से लगाएं।
इसके पीछे हुक लगाएं और साड़ी से साथ इसे स्टाइल करें।
इस तरीके से आप अलग-अलग तरह के इयररिंग्स को बना सकती हैं।
इयररिंग्स बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप घर पर इयररिंग्स बनाएं तो उसमें लगने वाला जरूरी सामान खरीद लें।
इयररिंग्स को बनाने के लिए आपको समय निकालना जरूरी है।
आप चाहे तो अपने पुराने इयररिंग्स से भी नया डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।
श्वेता महादिक DIY की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर आप भी घर पर साड़ी, इयररिंग्स यहां तक की ट्रेंडी फुटवियर भी बना सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले ये टीवी शो किया करती थी। लेकिन अब फिलहाल इंस्टाग्राम वीडियो बनाती हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक