मूड को ठीक करने के लिए इन फूड्स का करे सेवन

आधुनिक समय में लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को आदी हो गए हैं। इससे उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, मूड स्विंग की वजह से भी व्यक्ति तनाव ग्रस्त रहता है। इसके लिए मूड का ठीक रहना बेहद जरूरी है। अगर आप भी मूड को बेहतर या ठीक करना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना सेवन करें। आइए जानते हैं-

केला खाएं
अगर आप अपना मूड बूस्ट करना चाहते हैं, तो रोजाना केले खाएं। केले में एमिनो एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व सेरोटोनिन के उत्सर्जन में मददगार साबित होता है। इससे मूड अच्छा होता है। इसके लिए रोजाना केले का सेवन जरूर करें।
बादाम खाएं
बादाम सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से दिमाग तेज होता है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही बादाम खाने से मूड भी बूस्ट होता है। इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो शरीर में हैप्पी हार्मोन को बूस्ट करता है।
दूध पिएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही दूध में विटामिन बी12 और ट्रिप्टोफन पाए जाते हैं, जो मूड बूस्ट करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना दूध पिएं। आप टेस्ट बढ़ाने के लिए दूध में शहद और गुड़ मिक्स कर सकते हैं।
अनानास खाएं
अनानास में एंटी इंफ्लेमेटरी और ट्रिप्टोफैन के गुण पाए जाते हैं, जो मूड को बूस्ट करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आप मूड को बेहतर बनाने के लिए अनानास खाएं।
सोया प्रोडक्ट्स खाएं
अगर आप चिंता और तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो सोया प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें ट्रिप्टोफैन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मूड को बेहतर करने में मदद करता है।
अंडे खाएं
मूड को ठीक करने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें कोलाइन पाया जाता है। इससे मूड बेहतर होता है। आसान शब्दों में कहें तो अंडा खाने से मूड अच्छा रहता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक